फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले तेल का जखीरा बरामद, तीन टैंकर भी मिले

Thu, 17 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
नकली विटुमिन तैयार करने की मशीन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की टीम ने इगलास के गांव बिसाहुली में मंगलवार रात्रि काले तेल के एक गोदाम पर छापा मारकर काले तेल से भरे तीन टैंकर एवं काले तेल का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ इगलास थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसडीएम इगलास के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार रात्रि करीब पौने बारह बजे इगलास के गांव बिसाहुली ब्रज भूमि फिलिंग स्टेशन के सामने गोयल धर्मकांटे के बराबर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा।

इस दौरान वहां काले तेल से भरे तीन टैंकर एचआर-38-एफ-7028, जीजे-06-5725 एवं यूपी80एयू-9462 खड़े मिले। दो कोलतार पिघलाने की मशीन भी मिली तो काले तेल से भरे तीन बड़े अंडरग्राउंड टैंक भी दिखाई दिये। इनके अलावा 162 लोहे व प्लास्टिक के विटुमिन से भरे ड्रम भी बरामद हुए।
विज्ञापन


टीम ने मौके से पहाड़पुर थाना नारखी टूंडला फिरोजाबाद निवासी अर्जुन सिंह पुत्र सूबेदार सिंह एवं योगेश पुत्र रमेशचंद को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने काले तेल का अवैध कारोबार करना स्वीकार कर लिया।

सारे माल को सील कर दिया गया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक इगलास ने नगला हीरा इगलास निवासी अर्जुन सिंह पुत्र प्रमोद, पहाड़पुर टूंडला निवासी अनुज सिंह पुत्र सूबेदार, इगलास निवासी पंकज अग्रवाल पुत्र शंकरलाल, योगेश पुत्र रमेशचंद, नगला हरकन्ना निवासी ज्योति पत्नी देवेश कुमार, सादाबाद राया रोड निवासी कुसुमलता, बठैनगेट कोसीकलां               निवासी डा.धर्मवीर सिंह पुत्र हरी सिंह, मोहल्ला तगड़ा कोसीकलां निवासी तेजपाल पुत्र हरी सिंह, ग्राम खेड़ी फरीदाबाद निवासी रतन पुत्र रामदास, बठैनगेट कोसीकलां निवासी पुरुषोत्तम शुक्ला पुत्र  अग्रसेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें