फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडौस में रास्ता रोककर पीटे गए भाजपा समर्थक

Wed, 27 May 2015 02:10 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती भाजपा समर्थक पक्ष के राजीव पुत्र रमेश चंद्र की परचून की दुकान है और वह नई बस्ती मोहल्ले में रहते हैं। राजीव के अनुसार पिछले काफी समय से दूसरे पक्ष के लोग बेवजह कोई न कोई विवाद खड़ा करते रहते हैं। 24 मई की रात भी दूसरे पक्ष ने हमारे दरवाजे पर गालियां दी थीं, जिसकी लिखित शिकायत तुरंत थाने में दी गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी तहरीर से चिढ़कर दूसरे पक्ष ने मंगलवार सुबह राजीव को डाबर रोड पर उस समय घेर लिया, जब वह आटा चक्की जा रहा था। उसके साथ मारपीट की गई। जानकारी पर पहुंचे उसके भाई दिनेश उर्फ टिंकू को भी पीटा और चाकुओं से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बाद में यह लोग तमाम लोगों के साथ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने मजीद, शौकीन, गुलाब व भूरा के खिलाफ तहरीर दी। इसी बीच भूरा को दूसरा पक्ष चारपाई पर डालकर थाने लेकर पहुंचा और उसके साथ व परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए राजीव पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर दोनों पक्षों को इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ गभाना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में राजीव पक्ष पुलिस पर काफी समय से इकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। वहीं इस संबंध में बातचीत का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर चंडौस सर्वेश यादव का सीयूजी बंद था। वहीं सीओ गभाना राजीव कुमार ने माना कि दो पक्षों में मामूली बात पर झगड़ा हुआ था, जिसमें कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें