फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा नहीं निकला तो एटीएम लूटने का प्रयास

Thu, 15 Mar 2018 02:18 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
रुपये न निकलने पर एटीएम में तोड़फोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के मैरिस रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर एक व्यक्ति ने एटीएम मशीन की स्क्रीन तोड़कर मशीन से कैश लूटने की कोशिश की। झुंझलाया व्यक्ति स्क्रीन पूरी तरह नहीं तोड़ सका तो उसने एटीएम बूथ का दरवाजा तोड़ दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


मैरिस रोड पर मेडू कंपाउंड के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। शाखा के बाहर ही एटीएम है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति एटीएम से कैश निकालने पहुंचा, लेकिन एटीएम आपरेट नहीं हुआ। इसके चलते कैश निकालने पर वह व्यक्ति झुंझला गया। उसने एटीएम की स्क्रीन पर हाथ मारकर स्क्रीन क्षतिग्रस्त कर दी। वह इतने पर ही नहीं शांत हुआ, बल्कि एटीएम की स्क्रीन पर कई हाथ और मारे और कई जगहों में हाथ डालकर पैसा निकालने की कोशिश की लेकिन एटीएम को वह तोड़ नहीं सका। इसके बाद झुंझलाए व्यक्ति ने एटीएम बूथ का दरवाजा भी तोड़ दिया।

बुधवार की सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो एटीएम को टूटा देखा। इसकी सूूचना बैंक मैनेजर को दी गई। माना जा रहा था कि एटीएम का कैश लूटा गया है। मैनेजर ने एटीएम लूट की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। जब जांच की गई तो पता चला कि एटीएम में कैश सुरक्षित है। पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दिखायी दे रहा था कि कैश नहीं निकलने पर व्यक्ति एटीएम तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


पासवर्ड डाला होता तो गिरफ्त में होता 
बैंक कर्मियों का कहना था कि मंगलवार की रात एटीएम को लूटने का प्रयास करने वाले ने मशीन में कार्ड स्वैप किया लेकिन मशीन आपरेट करने के लिए रेडी नहीं हो सकी थी। अगर मशीन रेडी हो जाती और पासवर्ड डाल दिया गया होता। इसके बाद कैश नहीं भी निकलता फिर भी एटीएम में उपद्रव करने वाला गिरफ्त में होता क्योंकि उसके एकाउंट से उसका नाम, पता आदि आसानी से मिल सकता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें