फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से एटीएम कार्ड बदला, 25 हजार उड़ाए

Mon, 22 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सारसौल इलाके में एक एटीएम केबिन से रुपये निकालने आई महिला से युवक ने कार्ड बदलकर उसे 25 हजार रुपये पार कर दिए। इस संबंध में महिला की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

 
महिला मंजू शर्मा पत्नी हरिओम निवासी गुरुरामदास नगर की ओर से दी गई तहीरर में कहा गया है कि उसके पति निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उसका पीएनबी में एक एकाउंट है। इसी एकाउंट के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के लिए शनिवार दुपहर वह अपनी बेटी संग सारसौल के एटीएम केबिन तक गई।

जहां तकनीकी रूप से रुपये न निकलने पर पहले से मौजूद एक युवक ने मदद के नाम पर कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद महिला अपने घर चली गई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एसएमएस आया कि तीन बार में उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें