फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला एएमयू छात्र निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Feb 2019 01:33 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र बासिम हिलाल को निलंबित कर दिया गया है। खुफिया विभाग के गोविंद बल्लभ शर्मा की ओर से छात्र के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी व देश विरोधी गतिविधियों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है।
विज्ञापन


निलंबित छात्र बासिम हिलाल पुत्र हिलाल अहमद जरगर जम्मू कश्मीर के बीरवाह के वार्ड 2, इकबाल अबाद का निवासी है। वह एएमयू के गणित विभाग में बीएससी का छात्र है और उसे वीएम हॉल एलॉट हुआ है। पुलवामा अटैक पर उसने खुशी जताते हुए ‘हाउ’ज द जैश, ग्रेट सर’ ट्वीट किया था।

एएमयू पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने कहा कि बीएससी छात्र बसिम हिलाल की टिप्पणी बहुत ही आपत्तिजनक है। आज सुबह में इसकी जानकारी हुई और एएमयू प्रशासन ने छात्र को चिह्नित कर निलंबित कर दिया है। उसकी टिप्पणी से एएमयू की साख को ठेस पहुंचा है। सौहार्द तथा शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, खुफिया पुलिस के गोविंद बल्लभ शर्मा की ओर से थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अलीगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए हमले के संबंध में ‘हाउज द जैश.. ग्रेट सर, कश्मीर पुलवामा’ ट्वीट शो हुआ। छात्र के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 और भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 153-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सिविल लाइन प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र वसीम की लोकेशन दिल्ली मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें