फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई-20 कार सवार दो नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी कर्मी से गन प्वाइंट पर लूटे 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 62, 63
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मचारी से कार सवार नकाबपोश लुटेरों ने गन प्वाइंट पर 24 हजार रुपये लूटे
- पंद्रह दिनों के दौरान मॉडल रोड पर एक ही तरीके से दो वारदातों को लुटेरों ने दिया अंजाम
- बिना नंबर की कार से लूट के बाद बहुत ही आराम से हुए रफूचक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। प्रांची रोड के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी कर्मचारी से कार सवार बदमाश गन प्वाइंट पर 25 हजार रुपये लूटकर बिना नंबर की कार से भाग निकले। पंद्रह दिन पहले भी इसी मार्ग पर इसी तरीके से बदमाशों ने एक व्यापारी से लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
सरस्वती गैस एजेंसी में कार्यरत फौजी प्लाट निवासी गुरमीत कुमार ने बताया कि प्रतिदिन वह अपने अन्य साथियों के साथ प्रांची रोड पर गैस सिलेंडर का वितरण करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसके दो अन्य साथी सोनू एवं मलकीत ट्रक के ऊपर चढ़कर सिलेंडर नीचे उतार रहे थे। वह कैश के साथ ट्रक के नीचे खड़ा था। इसी दौरान मॉडल टाउन की तरफ से बिना नंबर की आई-20 कार से दो नकाबपोश युवक नीचे उतरे और उसे गन प्वाइंट पर लेकर कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 25 हजार रुपए थे। उसने घटना की सूचना तत्काल गैस एजेंसी संचालक को दी। सूचना पाकर एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
----------------------------------------------------
पुलिस बारीकी से मामले की जांच में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। फुटेज से पता चला है कि गाड़ी मॉडल टाउन की तरफ से आई थी। घटना में बिना नंबर की कार का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस सुराग जुटाने के लिए शहर के अन्य इलाकों से भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
बाक्स
पहले की घटना से लिया सबक
----------------------------------------------
गैस एजेंसी संचालक अंकुर ने बताया कि इससे पहले भी दो बार एजेंसी को निशाना बनाया जा चुका है। पहली घटना 10 जनवरी को हुई थी। जब एजेंसी का एक कर्मी जोगी राम साईकिल पर एजेंसी के दो लाख रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान तीन कार सवार बदमाशों ने एजेंसी से महज 200 मीटर दूरी पर ही जोगी राम से मारपीट उससे बैग छीनकर फरार हो गए थे। इसी घटना के ठीक 6 महीने बाद 10 जुलाई को बाइक सवार दो बदमाश कर्मी के सामने से सिलेंडर पर रखा बैग उठाकर फरार हो गए थे। बैग में करीब एक लाख रुपये थे। इस घटना के उन्हें सबक मिल गया और सबक लेते हुए उन्होंने हर घंटे में सिलेंडर की बिक्री का कैश एजेंसी में जमा कराना शुरू कर दिया। शुक्रवार की लूट में उन्हें लग रहा था कि बैग में 10 हजार रुपये होंगे, लेकिन चेकिंग करने पर उन्हें पता चला कि बैग में 35 सिलेंडरों का कैश 24 हजार 578 रुपये था।
विज्ञापन

बाक्स
गैस एजेंसी कर्मचारी को दो बार पहले भी बनाया शिकार
-----------------------------------------------------------
एजेंसी के संचालक अंकुर ने बताया कि प्रांची रोड पर प्रतिदिन 150 से 200 सिलेंडर वितरित किए जाते हैं। घटना से 40 मिनट पहले ही उन्होंने एजेंसी में करीब 18 हजार रुपये जमा कराए थे। पहली हुई दो घटनाओं के बाद उन्होंने हर घंटे सिलेंडर की बिक्री का पूरा कैश एजेंसी में जमा कराना शुरू कर दिया था। मॉडल टाउन प्रांची रोड पर लूटपाट की यह 15 दिन में हुई दूसरी घटना है। एक फरवरी की शाम को कार सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी को रिवॉल्वर दिखाकर उसकी कार से लाखों रुपये निकाल लिए थे। इससे आसपास के लोगों में काफी डरे हुए है। इसके पहले एजेंसी की दोनों घटनाओं सहित एक फरवरी को हुई घटना को अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है, जिससे लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें