फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शादी से इनकार पर युवती का एलानिया कत्ल

Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ में शादी से इनकार पर युवती का एलानिया कत्ल - फोटो : file photo
विज्ञापन
शादी से इनकार करने पर युवक ने शुक्रवार को घर में घुसकर युवती को बांक (मीट काटने वाला औजार) से काट डाला और फरार हो गया। बताते हैं कि आरोपी ने गुरुवार को ही युवती की हत्या करने का एलान कर दिया था। पुलिस ने रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


जवां के गांव गढ़िया निवासी वीनेश उर्फ बंटी पुत्र लटूरी सिंह पड़ोस में रहने वाली मछला (20) पुत्री राजेश सिंह से से एकतरफा प्यार करता था। वह मछला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ। पिता ने दो माह पहले मछला को बड़ी बेटी गुड्डी की ससुराल नगरिया थाना छतारी भेज दिया। करीब आठ दिन पहले मछला घर लौटकर आई तो फिर बंटी शादी के लिए कहने लगा। इसको लेकर दोनों परिवारों में गुरुवार शाम झगड़ा हुआ। बंटी ने एलान कर दिया कि ‘मैैं इसे (मछला को) कल तक मार दूंगा, अगर ये मेरी न हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’। बंटी की इस धमकी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

शुक्रवार को राजेश सिंह परिवार के साथ खेत पर धान रोपने गया था। खेत पर राजेश ने मछला को चिकनी मिट्टी लेकर घर भेज दिया। उसके पीछे छोटी बेटी मीनेश को बाजरा लेने घर भेजा। मीनेश ने बताया कि जैसे ही मछला कमरे में पहुंची, वहां पहले से मौजूद बंटी ने उसे दबोच लिया और बांक ( मीट काटने वाला औजार) से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जब मछला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी, तब वह दीवार फांदकर भाग गया। मछला की मौके पर ही मौत हो गई। मीनेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष अमित यादव पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश सिंह ने वीनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देर रात एसओ अमित यादव ने जवां थाना क्षेत्र के गांव तेजपुर से बंटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें