फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में चार साल की मासूम से दुष्कर्म

Sun, 14 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
महानगर के खैर रोड जलालपुर इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम से दुष्कर्म कर डाला। खास बात है कि यह सब खुद बच्ची के पिता ने जब अपनी आंखों से देखा तो उसका खून खौल उठा और आरोपी को दबोच कर पब्लिक के हवाले कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ा कर अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

 खैर रोड जलालपुर इलाके के एक मजदूर परिवार की बच्ची दुपहर में घर के बाहर खेल रही थी, तभी बच्ची को करीब 36 साल उम्र का पड़ोसी बातों में उलझाकर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।
इसी बीच किसी तरह अचानक बच्ची का पिता मजदूरी से घर लौट आया और मां द्वारा बच्ची के गायब होने की बात जब पिता को बताई तो वह बेटी को तलाशते हुए पड़ोसी ज्ञानी के घर में घुस गया। अंदर जाकर उसने देखा कि आरोपी बेटी संग गंदी हरकत कर रहा था। इस पर बेटी के पिता का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने देखते ही आरोपी को पीटना शुरू कर दिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन

शोरशराबे पर पब्लिक एकत्र हो गई और आरोपी को दबोचकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने तक का शोर मचाया जाता रहा। मगर  इसी बीच सूचना पर एसओ देहली गेट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पब्लिक से बचाकर ज्ञानी को पकड़ लिया गया और थाने ले आए। एसओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को परीक्षण के लिए भेजा गया है। बाकी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें