अलीगढ़: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और दरोगा निलंबित, सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने को बनाया दबाव
Sat, 17 Oct 2026 05:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अलीगढ़: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और दरोगा निलंबित, सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने को बनाया दबाव
सार
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने का दबाव बनाया। किशोरी के बयान के दौरान उसे परेशान करने और नौकरी व परिवार पर संकट आने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए।
अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस विभाग ने एक और कार्रवाई की है। विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को एसएसपी नीरज जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले इस प्रकरण में तत्कालीन एसओ पर भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
मामला 10 अक्तूबर का है। आरोप है कि किशोरी की बाइक बंद हो गई थी। वह उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रही थी, तभी गणेश शर्मा उर्फ गुड्डू ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद भी कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए गए।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने का दबाव बनाया। किशोरी के बयान के दौरान उसे परेशान करने और नौकरी व परिवार पर संकट आने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए। इन शिकायतों की एसपी सिटी ने जांच की। जांच के बाद उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।