फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ः 50 लाख के पुराने नोटों समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2018 01:44 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गये आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित पुराने नोटों को नए में बदलवाने वाला रैकेट अलीगढ़ में भी सक्रिय है। बुधवार दोपहर को शहर की बन्नादेवी थाना पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर 50 लाख के पुराने नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नोट बदलने के लिए दलहन व्यापारी ने होटल संचालक को दिए थे। पुलिस ने इन दोनों के साथ तीन मध्यस्थों को भी दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट की मुख्य कड़ी कोई अन्य व्यक्ति है। पुलिस इनसे पूछताछ कर उस तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि महानगर में पुरानी करेंसी बदलने वाले रैकेट के सक्रिय होने के इनुपट मिल रहे थे। इसी आधार पर बन्नादेवी थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर सारसौल स्थित नीलकंठ होटल में छापेमारी की।  

यहां पुरानी करेंसी के 500 के नोट 84 गड्डियों में और एक हजार के नोट 8 गड्डियों में मिले। यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन पांचों ने स्वीकार किया कि यह नोट नई करेंसी से बदलवाने के लिए यहां लाया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दलहन व्यापारी नितिन अग्रवाल निवासी 9/49 महावीरगंज अलीगढ़, होटल संचालक भुवनेश कुमार निवासी ईलमपुर बगीची सारसौल अलीगढ़, मध्यस्थ नितिन सक्सेना निवासी विकास नगर अलीगढ़, गजेंद्र निवासी रसूलपुर खैर, अलीगढ़ व प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला धोबियान चंदौसी, संभल बताए।
विज्ञापन


इन्होंने स्वीकार किया कि नितिन अग्रवाल ने नितिन सक्सेना के माध्यम से नोट बदलवाने की यह डील गजेंद्र व प्रदीप की मदद से भुवनेश से की थी। भुवनेश ने नितिन अग्रवाल को बदले में पांच लाख की नई करेंसी दिलवाना तय किया था। बाकी मध्यस्थों को भी कमीशन मिलना था। यह रकम भुवनेश द्वारा आगे बढ़ाई जानी थी और वहां से मिलने पर वह नई करेंसी बाकी लोगों को देता।

एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में पांचों पर धोखाधड़ी के अलावा 5/7 स्पेसीफाइड बैंक नोटिस सी सेशन आफलाइविलेटीस एक्ट 2017 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भुवनेश से मिले इनपुट के आधार पर रैकेट के अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें