फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बस स्टैंड के पास से युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, फूफा की तहरीर पर केस, तलाश के लिए टीम बनी

Mon, 19 Oct 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती के फूफा ने बताया है कि उनकी सलहज की पुत्री करीब 20 दिन से उनके यहां रह रही थी। वह उसे गांव मडराक छोड़ने जा रहे थे। खैर में बस बदलने के लिए उतरने के बाद पैदल चलते समय आरोपी उसे ले गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर कस्बे में बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के सामने से युवती को युवक बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। फूफा की तहरीर पर खैर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


तहरीर देते हुए युवती के फूफा ने बताया है कि उनकी सलहज की 18 वर्षीय पुत्री करीब 20 दिन से उनके यहां रह रही थी। 16 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे वह उसे गांव मडराक छोड़ने जा रहे थे। खैर में बस बदलने के लिए उतरने के बाद पैदल चलते समय आरोपी सुनील उर्फ सानिया निवासी मडराक उसे ले गया। 

आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के परिजन अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द खोज लिया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें