फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो की मौत

Tue, 16 Feb 2016 03:31 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा गभाना के गांव चूहरपुर निवासी देवीराम शर्मा (55) सोमवार को दोपहर तीन बजे बाइक से कस्बे से वापस अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गभाना निवासी डॉ. अनिल शर्मा (35) भी जा रहे थे। बाइक सवार हाइवे पर गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी सामने से तेज गति से आ रही मैक्स पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे देवीराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉ. अनिल शर्मा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद  चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मैक्स गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें