क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक सप्ताह पहले लापता हुए बन्नादेवी के सिद्धार्थ नगर निवासी टैक्सी चालक अनुराग की कार शनिवार को पुलिस ने कासगंज के नदरोई से बरामद की। लावारिस हालत में मिली कार को बन्नादेवी पुलिस थाने पर ले आई।
इस मामले में पुलिस ने रविवार को अनुराग के क ॉल डिटेल के आधार पर सात संदिग्धों को उठा लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार वह 12 मई को घर से अपनी इंडिगो कार लेकर निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा।