फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरी एक्सप्रेस में महिला ने नवजात को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर, उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली से मुरी एक्सप्रेस में इटावा जा रही गर्भवती महिला को ट्रेन में ही अचानक प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गया। बोगी में मौजूद टीटी को इसकी जानकारी दी। हालत ज्यादा खराब होने पर ट्रेन में ही मौजूद एक महिला ने अन्य महिलाओं की मदद से प्रसव करा दिया। महिला ने लड़के को जन्म दिया। वहीं अलीगढ़ पर ट्रेन पहुंचते ही डाक्टर पर स्टाफ ने उसे अटेंड किया। सब कुछ ठीक होने पर वह अपने गंतव्य को रवाना हो गई।
विज्ञापन


देवी पत्नी संजय कुमार मंगलवार को पति के साथ मुरी एक्सप्रेस से अपने घर इटावा जा रही थी। वह नौ महीने की गर्भवती थी। गाजियाबाद से निकलते ही अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में मौजूद टीटी को इसकी जानकारी दी। टीटी ने अलीगढ़ स्टेशन पर मदद मिलने की बात कही। इस दौरान ट्रेन में बैठी एक मध्य प्रदेश की महिला, जो दाई का काम जानती थी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर ट्रेन में महिला का प्रसव करा दिया, जिसमें महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में अलीगढ़ स्टेशन आने पर डाक्टर ने टीम के साथ महिला का चैकअप किया। सब कुछ सही होने के बाद महिला इटावा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें