फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे दोनों युवकों की तलाश जारी, घर में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जमालपुर हमदर्द नगर-डी से मामा की बरात में फखरुद्दीन व जाहिद के शव का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोर और पुलिस शव की बरामदगी में जुटी हुई है। दोनों युवक जवां क्षेत्र में बरात में शामिल होने के दौरान गंगा नहर में गिर गए थे। वहीं परिजनों का घर में रो-रोकर बुरा हाल है। घर में रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। हर कोई परिजनों को सांत्वना देने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


जमालपुर हमदर्द नगर डी निवासी फखरुद्दीन (17) पुत्र नसरुद्दीन मोटर मैकेनिक हैं। उनके पिता मजदूर हैं। उसके मामा रिगसपुर जवां में रहते हैं। सोमवार को मामा के बेटे की बारात रिगसपुरी से बुलंदशहर के शेरगढ़ गई थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने चाचा के बेटे जाहिद (18) पुत्र हुरमत के साथ गया था। इसके अलावा परिवार के कुछ अन्य लोग भी गए थे। बरात में शामिल होने के दौरान दोनों युवक गंगा में डूब गए। खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मंगलवार रात तक दोनों के शवों को सुराग नहीं लगा है। उधर पुलिस गोताखोरों के साथ शव को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें