फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर युवकों ने ढाबा संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आलमबाग में ढाबा चलाने वाले एक युवक को रंगदारी न देने पर सात-आठ लोगों ने मंगलवार शाम मारपीट कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। युवक ने दो युवकों को नामजद करते हुए छह-सात अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

भमोला गली नंबर एक निवासी शादिक उर्फ बाबू आलमबाग में ढाबा चलाता है। मंगलवार शाम को सिराज व मिज्जू अपने छह-सात अज्ञात साथियों के साथ ढाबे पर पहुंच गए। इन लोगों ने यहां शादिक से रंगदारी के 20 हजार रुपये मांगे। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपये नहीं दोगे तो ढाबा चलाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने शादिक से मारपीट कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। पीड़ित थाना सिविल लाइंस पहुंचा और दोनों नामजदों के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट कर घायल करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपियों की धड़ पकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें