क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क इलाके में शनिवार को अचल तालाब के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने राज कुमार पुत्र हेमसिंह निवासी दभी अकराबाद को पकड़ लिया। पुलिस ने राज कुमार से गाड़ी के कागज मांगे तो वह कोई कागज आदि नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई पुलिस को बता दी कि यह बाइक चोरी की है।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से चोरी की चार अन्य बाइक और बरामद की हैं। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह, एसआई सुंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उमेश बाबू, शहजाद, कांस्टेबल हरिओम, सुनील कुमार और प्रमोद कुमार शामिल रहे।