फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे वकील पर हमला कर टांगें तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


न्याय संस्था के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी एडवोकेट पर गुरुद्वारा बैकुंठ नगर के सामने कुछ हमलावरों ने लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। प्रकरण में थाना सिविल लाइन चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नौरंगाबाद निवासी अशोेक कुमार सैनी एडवोकेट शुक्रवार की शाम दीवानी कचहरी से अपने घर जा रहे थे। गुरुद्वारा बैकुंठ नगर के सामने कुछ लोगों ने उन्हें पहले गाड़ी से टक्कर मार कर गिरा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


अशोक कुमार की दोनों टांगें तोड़ दी गई। हमलावर मारपीट कर ही रहे थे कि पीछे से आ रहे कुछ अधिवक्ताओं ने उन्हें सड़क पर पड़े देखा। वकीलों को इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जख्मी अवस्था में अशोक कुमार को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।

यहां पर अशोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक केस में एक युवती की सुपुर्दगी करायी थी। उस युवती के परिजन इसी बात से अशोक कुमार से दुश्मनी मानते हैं। जिसके चलते हमला किया गया है। इस प्रकरण में अशोक कुमार की तहरीर पर अमरीश, आकाश, विजय और अजय निवासी, नगला डालचंद नौरंगाबाद के खिलाफ धारा 307, 279, 504,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस घटना के संबंध में पूर्व जिला जज नवल सिंह मित्र की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें नामजदों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही हमले के शिकार अशोक कुमार को एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन


बैठक में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन डोरीलाल प्रेमी, गजेंद्र वर्मा, नवरत्न गुप्ता, हेमंत गुप्ता, अमरनाथ पांडे, महेश राना, राजेंद्र वर्मा, बिजेंद्र सिंह, राम सिंह कश्यप, केशव सिंह बघेल, संजय सहगल, अवनेश राव, विनोद यादव, अशोक यादव, प्रशांत कमठानिया, ऊधम सिंह, दिनेश सैनी आदि थे। संचालन सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें