फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो क्लीपिंग से ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वीडियो क्लिप बनाकर एक विवाहिता से युवक ने कई दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। छूटने के बाद पीड़िता की ओर से खैर कोतवाली में शिकायत की गई जिस पर आरोपी युवक ने वीडियो क्लिप वायरल कर दी। गुरुवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी रामदास के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

खैर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का गांव के ही रामदास नामक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी बीच युवती की शादी हो गई। युवती के अनुसार वह मायके लौट रही थी तभी आरोपी युवक ने रास्ते में रोककर गलत संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी युवक अपने साथी के सहयोग से उसे जबरन बाइल पर बिठाकर ले गया। कई दिन तक अलीगढ़, हाथरस व हापुड़ में रखा। इस दौरान तमंचे के जोर पर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


आठ मार्च को वह खैर में छोड़ गया। आरोप है कि कुछ खाली कागजों पर भी हस्ताक्षर करवा लिए थे। युवती ने जब कोतवाली में शिकायती पत्र दिया तो आरोपी वीडियो क्लिप वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें