क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के डीएस कॉलेज के बहुचर्चित संजीव चौधरी हत्याकांड में नामजद आरोपी मेरठ के बहुचर्चित कविता चौधरी हत्यकांड में शामिल रहे योगेश चौधरी निवासी ग्वालरा हरदुआगंज की जमानत खारिज कर दी गई है।
बता दें कि 27 अप्रैल 2002 को डीएस कॉलेज के छात्र संजीव चौधरी निवासी टप्पल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में योगेश चौधरी के अलावा रॉबी व कॉलू निवासी कलाई भी नामजद थे।
पिछले दिनों मुकदमा जब निर्णय की दहलीज पर पहुंचा तो योगेश व रॉबी फरार हो गए थे। जिनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। तब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पूर्व में रॉबी की जमानत खारिज हो चुकी है और अब एडीजे तृतीय के न्यायालय से योगेश की जमानत भी खारिज कर दी गई। यह जानकारी पैरवी करता अधिवक्ता बलवीर सिंह एडवोकेट व एडीजीसी गोपाल सिंह राना ने दी है। बता दें कि योगेश इन दिनों मथुरा जेल में है।