फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचकर दी 12 हजार रिश्वत, बेटे को थाने से छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट इलाके में थाने से पुलिस के चंगुल से अपने बेटे को छुड़ाने के लिए एक दिव्यांग विधवा महिला को अपना मकान गिरवी रखना पड़ा और इसके बाद 12 हजार रुपये देकर थाने से बेटे को छुड़ाया। इसके बाद महिला गुरुवार को एसपी क्राइम से शिकायत करने पहुंची जिसके बाद सीओ को जांच सौंपी गई है। परिवार के साथ पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी गई थीं, जिन्होंने मसले में उचित कार्रवाई की मांग की।

सासनी गेट के मोहल्ला सराय भूखी में रहने वाली दिव्यांग विधवा विमलेश का 16 वर्षीय बेटा है। शुक्रवार को वह पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था।

वहीं पर कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे। बेटा वहीं खड़ा हो गया। इसी बीच वहां पहुंचे दरोगा ने सभी को पकड़ लिया। बेटे ने जब पुलिस को बताया कि वह तो सिर्फ वहां खड़ा था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने विमलेश से पैसों की मांग कर डाली। आरोप है कि पुलिस ने विमलेश से उसके बेटे को छोड़ने के लिए 12 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विमलेश ने अपना मकान गिरवी रख दिया और पैसे जुटाए। पैसे पुलिस को दिए गए। इसके बाद ही विमलेश के बेटे को थाने से छोड़ा गया। गुरुवार को इस पूरे मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की गई। जिसके बाद एसपी क्राइम ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें