फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने शनिवार को पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी की गैर मौजूदगी में एसपी देहात से की।

रियासत अली पुत्र अब्दुल वहीद निवासी नगला पटवारी वाहिद नगर थाना क्वार्सी गुरुवार को रात 11 बजे अपने साले मौ. अजीज के घर से अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही पांच युवक वहां आ धमके। मारने की नियत से चाकू से वार किया व मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जिसे देख आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मौके पर इलाका पुलिस भी वहां पहुंच गई। पीड़ित को डाक्टरी के लिए अस्पताल भेजा। शुक्रवार को पीड़ित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शनिवार को पीड़ित ने एसपी देहात से पूरे प्रकरण की शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें