फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते दो अपराधी जीआरपी ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों में हो रही चोरी और लूट की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी ने लुटेरों और जहरखुरानों के खिलाफ कमर कस ली है। पिछले सप्ताह दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी पाने के बाद बुधवार को जीआरपी ने एक बार दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात से पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से धारदार हथियार बरामद किए गए। जीआरपी के अनुसार दोनों ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिर अपराधियों की पहचान जबीर उर्फ बाबू खान पुत्र शरीफ निवासी पटवारी का नगला, क्वार्सी और मिनहाज पुत्र सज्जाद निवासी गली नंबर दो पटवारी का नगला, क्वार्सी के तौर पर हुई है। यह दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। पकड़े गए दोनों अपराधियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें