क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
ट्रेनों में जहरखुरानी करके यात्रियों को लूटने वाले गैंग के तीन सदस्यों को जीआरपी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पुलिस ने मोबाइल और नगदी के साथ-साथ नशीला पदार्थ बरामद किया।
इंस्पेक्टर जीआरपी विजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर वह एसएसआई अब्दुल कादिर, सिपाही ब्रजेश रावत आदि को लेकर प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंचे। यहां से उन्होंने शौकीन निवासी इस्लामाबाद कोतवाली बुलंदशहर, शाहिद निवासी शिव बिहार दिल्ली और इमरान निवासी नगला भूड कोतवाली बुलंदशहर को दबोच लिया।
इनके कब्जे से एक मोबाइल एवं 2150 रुपये भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि तीनों शातिर जहरखुरान गिरोह के सदस्य हैं। पूछताछ में इनसे कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।