फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बाइक सवारों ने पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के रामघाट रोड पर बुधवार रात को एक स्कूटी सवार महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला का पर्स लूट ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन सहित कई जरूरी दस्तावेज रखे थे। महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुधांशु निवासी विक्रम कालोनी द्वारा थाना सासनी गेट पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार वह बुधवार रात करीब आठ बजे स्कूटी से सेंटर प्वाइंट पर खरीदारी करने गए थे। वहां से लौटते समय रामघाट रोड स्थित ओएलएफ स्कूल के सामने एक बाइक पर दो बदमाश सवार होकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मां के हाथ में लगा पर्स छीन लिया और बाइक को तेज रफ्तार में भगा ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन सहित कई जरूरी दस्तावेज रखे थे। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर एसके सिंह के मुताबिक सुधांशु की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें