फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेटिंग कन्वर्सेशन बताएगा समलैंगिंक रिश्ते-धर्मांतरण का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बेगमबाग इलाके के अगवा व्यापारी के बेटे की तलाश में एसएसपी ने तीन टीमें लगाई हैं। वहीं परिवार द्वारा लगाए जा रहे समलैंगिक रिश्ते और धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसके सोशल साइट्स से जुड़े एकाउंटों से कुछ चेटिंग कन्वर्सेशन जुटा लिए हैं। जिनकी पड़ताल के बाद यह सच साफ होगा कि परिवार का आरोप सही है या किसी और मंशा से युवक अगवा किया गया है। तलाश में जुटी टीमों में से एक टीम को पीलीभीत भी भेजा गया है।
विज्ञापन


बेगमबाग के व्यापारी का 16 वर्षीय बेटा निजी स्कूल से 12वीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले वह बरेली में कोई परीक्षा देने गया था।

तभी वहां उसकी मुलाकात पीलीभीत के शारिक नाम के युवक से हो गई। तभी से वह उससे मोबाइल पर संपर्क में था। आरोप है कि वह और उसके परिजन इस किशोर को धर्म परिवर्तन के लिए और शादी करके समलैगिंक रिश्तों के लिए बरगला रहे थे।

उससे मैसेज आदि के जरिये यहां तक कहा गया कि उसके साथ शादी कर वह उसे अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। इसके लिए उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। उसे मंगलवार तड़के करीब तीन बजे किशोर को नामजद शारिक व एक अन्य आरोपी घर से बरगलाकर ले गए।

इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार किशोर के पिता की तहरीर पर पीलीभीत के शारिक व एक स्थानीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इधर, एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि युवक को धर्म परिवर्तन या समलैंगिक रिश्ते के लिए अगवा किया गया है। इस संबंध में युवक के फेसबुक, वाहट्सएप एकाउंट से कुछ चेटिंग कन्वर्सेशन साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन


उनकी मदद से जांच के बाद ही यह साफ होगा कि छात्र को किस मंशा से अगवा किया गया है। तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही छात्र बरामद होगा और सच्चाई सामने आएगी। इधर, इस संबंध में सरदार मुकेश सैनी ने नाराजगी जताई है और कहा है कि अगर जल्द छात्र बरामद न हुआ और हकीकत सामने न आई तो वह कानूनी स्तर पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें