फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में मिले शव की शिनाख्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके में मंगलवार को लटके मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। उसे पिछले शुक्रवार को हत्या करके पेड़ से लटका दिया था।

गांधी पार्क थाना इलाके के भदेसी के पास शीशम के पेड़ पर मंगलवार को एक युवक का शव मिला था। बुधवार को उसकी पहचान उसके परिजनों ने राज कुमार (30 साल) निवासी न्यू अवतार नगर सासनी गेट के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राज कुमार 6 माह की बेटी की मौत के बाद से परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी पिछले तीन साल से बेटे गुलाब के साथ मायके में रह रही है।

राज कुमार शुक्रवार को घर से साड़ी लेकर निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस के मुताबिक जब शव मिला तो वह जला हुआ था।
विज्ञापन


साथ ही मारपीट के भी निशान थे। इस बात की पूरी आशंका है कि उसकी हत्या करके उसे लटका कर जलाने की कोशिश की गई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें