फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम की गाड़ी से टकराई युवक की एक्टिवा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के तस्वीर महल चौराहा पर रविवार दोपहर को एसपी क्राइम की गाड़ी से एक युवक की एक्टिवा टकरा गई। टकराने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। इधर, गाड़ी में मौजूद सिपाही आक्रोश में आकर उतरे। उन्होंने एक्टिवा चालक और उसके साथी को दबोच लिया। एक्टिवा की चाबी छीनकर पुलिस लाइन की ओर ले जाने लगे। इससे दोनों युवक घबरा गए। वह बीच सड़क पर ही सिपाहियों से छोड़ने की मिन्नतें करते हुए पैर पकड़ने लगे।
विज्ञापन


इससे भी सिपाहियों का दिल नहीं पसीजा तो युवकों से बीच सड़क पर ही दोनों से दंड बैठक लगवाने लगे। यह माजरा देख चौराहे पर चाय की दुकान के पास खड़े लोगों सहित राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोग जब पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाने लगे तो सिपाही हरकत में आ गए। उन्होंने तत्काल युवक को खड़ा कर दिया। मगर, इसके बाद भी चाबी नहीं सौंपी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने सिपाहियों से युवकों को छोड़ने की सिफारिश की। इसके बाद उन्होंने दोनों को वहां से जाने दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दीवानी की ओर से आ रहे थे। अचानक गाड़ी सामने आ जाने से वह हड़बड़ा गए और ब्रेक नहीं लगा पाए। घटना के समय एसपी क्राइम गाड़ी में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें