फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामा कराने वाले पर सोलह साल बाद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के असदपुर क्यामपुर में एक प्लाट के फर्जी बैनामा कराने के सोलह साल पुराने मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ। थाना क्वार्सी ने पीडिता की शिकायत पर प्रॉपटी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता सुमन शर्मा निवासी विष्णुपुरी, सिविल लाइंस ने बताया कि जून 2003 में असदपुर क्यामपुर में 165 वर्ग गज का एक प्लाट खरीदा था। प्लाट प्रॉपटी डीलर उमेश चंद्र यादव निवासी नगला देवी, क्वार्सी से 80 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद इस प्लाट पर उमेश चंद्र यादव ने बाउंड्री करवा दी। इस बारे में उमेश से जब पूछा गया तो उसने गलत प्लाट का बैनामा कर दिया था। वह प्लाट पहले से ही उसने किसी को बेच दिया था।
विज्ञापन


बाद में उसने दूसरा प्लाट या फिर पैसे वापस करने का वायदा किया। मगर, बाद में वह अपनी बात से मुकुर गया। प्लाट की रकम मांगने पर धमकी देने लगा।
पीड़िता की शिकायत एवं उसके द्वारा पुलिस के समक्ष पेश किए गए बैनामा के आधार पर पुलिस ने उमेश चंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें