फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा फाटक पर सिपाही की पत्नी पहुंची जान देने, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने जान देने की कोशिश की। आत्महत्या करने महिला बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित सीमा फाटक पर ट्रेन से कटने पहुंच गई।

यहां रेलवे लाइन के पास घूमते हुए उसे राहगीरों ने देख लिया। शक होने पर उन्होंने महिला को पकड़ उससे पूछताछ की। महिला ने पहले तो लोगों को बातों को टालने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने रोते हुए पूरी गाथा बता दी। महिला की बात सुन लोगों ने उसे समझाकर वापस घर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी को कुछ ही साल हुए हैं। पति उप्र पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में लाइन में तैनात है। परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता है।

इससे तंग आकर उसने जान देने की कोशिश की। महिला के जान देने की कोशिश करने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि महिला तब तक वहां से जा चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें