फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा रोड पर म हिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके में रविवार सुबह टहलने निकले दंपती को बाइक सवार लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली। जब तक महिला ने चीख-पुखार मचाई लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने थाना सासनी गेट पुलिस को तहरीर दी है।

सासनी गेट के शांतिपुरम निवासी सांबा अपने पति विजय अरोरा के साथ आगरा रोड पर टहल रही थीं। विजय ने बताया कि राठी हॉस्पीटल के पास पीछे से अचानक एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली और तेजी से आगरा की ओर बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन


इधर, झपट्टा लगने से गिरी पत्नी को संभालने के चक्कर में बाइक का रंग और नंबर नहीं देख सके। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। इधर, पुलिस राठी हॉस्पीटल के सीसीटीवी फुटेज को तलाश रही है।

लगातार बढ़ रहा चेन स्नेचरों का दुस्साहस

शहर में चेन स्नेचरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। 15 दिन के भीतर बाइक सवार लुटेरों ने लूट की चौथी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले थाना क्वार्सी की पॉश कालोनियों में लूट की तीन वारदातों को बाइक सवार लुटेरों ने अंजाम दिया था।

अकसर सुनसान इलाके या रिहायशी कालोनियां इन लुटेरों के निशाना पर रहती हैं, जिससे की वारदात को अंजाम देने के बाद कम भीड़भाड़ होने का फायदा उठाकर यह भागने में सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस का पहरा रिहाइशी कालोनियों और सुनसान इलाकों में नहीं बढ़ रहा है। 15 दिन के भीतर हुईं इन लूट की वारदातों में से एक का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें