फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली जलाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर मेें स्थित साकेत कालोनी में होली जलाने को लेकर हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके कारण उसके हौसले बुलंद हो गए हैं। वह अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले में एसपी सिटी से शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि होली जलाने को लेकर 20 मार्च को पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने शराब की बोतलों से परिवार पर हमला कर दिया। इस मामले में थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। मगर, वहां से कोई नहीं होने पर आरोपी अब परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी ने पीड़ित को मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें