फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली से लदे वाहन दे रहे दुर्घटनाओं को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में धान कट चुकी है। बड़े स्तर पर इन इलाकों से पराली पहाड़ी इलाकों में जा रही है। रात में चलने वाले पराली से लदे वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। साथ ही पराली की आड़ में आतंकियों के छुप कर शहर तक पहुंचने की आशंका भी है।
विज्ञापन

इन दिनों ट्रैक्टर ट्राली, 407 और ट्रकों में पराली लद कर जा रही है। रात में जब यह वाहन सामने से आ रहे होते हैं, तो दूसरी तरफ से आने वाला वाहन चालक चकमा खा जाते हैं। उसको वाहन के नजदीक पहुंचते ही पता चलता है कि सामने से पराली लदी हुई है। दरअसल यह पराली वाहनों के चारों तरफ फैली हुई होती है, जिससे टकरा कर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सूत्रों के अनुसार इन पराली से लदे वाहनों की आड़ में आतंकी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वह बार्डर से घुसपैठ कर इसकी आड़ में छुपकर शहर तक पहुंच सकते हैं। ठीक जिस तरह से सेब के ट्रकों और अन्य ट्रकों में मवेशियों, नशा तस्करी की वारदातें होती हैं। वैसा ही यहां भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें