फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की रेप पीड़ित ने दुष्कर्मी के पांच साल के बेटे की ले ली जान

Thu, 22 Oct 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खैर (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला उपाध्याय में दुष्कर्म के बदले की भावना से सुलगती एक 13 वर्षीय किशोरी ने पांच साल के बालक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को जलाने का भी प्रयास किया। बाद में अधजला शव पॉलीथिन में रखकर ईंटों में छिपा दिया। बुधवार की सुबह घटना का खुलासा होने पर लोग भड़क गए और घटना के पीछे किसी तांत्रिक का हाथ होने का अंदेशा जताते हुए हत्या को    नरबलि करार देकर सुभाष चौक पर शव रखकर अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया गया। इस जघन्य हत्या का कारण पुलिस ने बालक के पिता द्वारा किशोरी से दुष्कर्म बताया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी किशोरी पुलिस हिरासत में है। इंस्पेक्टर खैर के अनुसार मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले दलित रिंकू पुत्र चंद्रपाल का इकलौता बेटा अमित (5) मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। दिन के करीब चार बजे कस्बे की एक 13 वर्षीय किशोरी उसेे बहलाकर ले गई। उसे नशा करने की लत है। वह अमित को बहलाकर सोमना रोड स्थित करबला के एक प्लॉट पर ले गई जहां उसकी गर्दन व पेट काटने के बाद ईटों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद पोलिथिन और कागज एकत्रित कर शव पर केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास किया। शव नहीं जलने पर उसे पॉलीथिन में रखकर ईंटों में दबा दिया। दूसरी तरफ,  बालक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो गए खोज-बीन में उन्हें किशोरी द्वारा बच्चे को ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद जब उसकी तलाश शुरू हुई तो वह देर रात सोमना रोड स्थित दरगाह के पास सोती मिली।

 पूछताछ के लिए बच्चे के पजिरन उसे अपने घर ले आए, पर उसने कुछ नहीं बताया। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तोे उसने हत्या की बात कबूल ली। उसके अनुसार, अमित के पिता ने सोमना रोड पर दो दिन पहले उसके साथ नशे का लालच देकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर थप्पड़ भी मारा था। इसी बात से कुपित होकर उसने बदले में अमित की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने यह भी माना कि बालक की हत्या उसने अकेले की है। मगर स्थानीय लोगों का तर्क था कि किशोरी अमित को पहले पथवारी देवी मंदिर के पास से ले गई और फिर करबला में ले जाकर मार डाला। यह किसी तांत्रिक की मदद से सिद्धी प्राप्ति के लिए नरबली का मामला है। लोगों की इस आशांका पर आक्रोश भड़क गया और जब पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर अधजले शव के रूप में सिर व धड़-पैर बरामद किया तो लोगों ने उसे पुलिस से छीन लिया। बाद में शव सुभाष चौक पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर वहां एसपीआरए, एसडीएम व सीओ, इंस्पेक्टर सहित कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। सीओ ओपी सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने व मृतक के परिजनाें को पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वाशन देने के बाद उन्हें किसी तरह शांत किया सका। पुलिस ने बालक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ओपी सिंह का कहना है कि फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।
मामला बेहद संगीन है। किशोरी अपने बयान में दुष्कर्म के बदले की भावना से हत्या करना स्वीकार रही है। फिर भी लोगों की दलील किसी तंत्र-मंत्र के अंदेशे पर है। उसे ध्यान में रखकर जांच जारी है। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर किशोरी के परिवार की ओर से भी दुष्कर्म की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। -संसार सिंह एसपी ग्रामीण
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें