फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ उपाध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान सहित अन्य छात्रों पर प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष सहित अन्य छात्रों के खिलाफ वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आफरीन फातिमा ने प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से थाने में तहरीर दी है।

इस संबंध में प्रॉक्टोरियल टीम के लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कोशिश के बावजूद प्रॉक्टर का फोन रिसीव नहीं हुआ। एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान का कहना है कि उनके पास प्रॉक्टर का फोन आया था कि जांच चल रही है। हमजा सुफयान ने कहा कि वह पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को प्रॉक्टर ने कहा था कि वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष द्वारा एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की सूचना नहीं है। जानकारों का कहना है कि प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते हैं। उन्हें डर है कि कही मामला भड़क न जाए।

उल्लेखनीय है कि वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन द्वारा तीन दिवसीय वीमेंस लीडरशिप समिट का आयोजन किया गया था। इसमें महिला पत्रकार अरफा खानम शेरवानी को अतिथि के रूप में बुलाया गया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उनके ट्यूट से नाराज छात्रों ने विरोध किया था। इसकी वजह से एएमयू के कैनेडी हॉल लॉन में आयोजित कार्यक्रम में अलीगढ़ में पहुंचने के बावजूद अरफा खानम शामिल नहीं हो सकी। दूसरे दिन कार्यक्रम स्थल बदलकर वीमेंस कॉलेज में कर दिया गया, जहां अरफा खानम शेरवानी शामिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें