फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की रकम सहित बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के एटा चुंगी चौराहा से गुरुवार को क्वार्सी पुुलिस ने दो शातिर बदमाशों को चोरी की 1.80 लाख रुपये रकम सहित दबोच लिया। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने क्षेत्र में कई बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इधर, चोरों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। अपराधियों ने बताया कि वह अपनी जुआ खेलने की लत को पूरा करने के लिए ताला बंद मकानों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान मुनेश पुत्र अवधेश कुमार निवासी कुंवर नगर, गांधी पार्क और राहुल पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम भदेशी, गांधी पार्क के तौर पर हुई है।

दोनों बदमाश नकाबबंद हालत में एटा चुंगी चौराहा से गुजर रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी की। उनके पास से 1.80 लाख रुपये की बरामदगी हुई।

पूछताछ में वह पहले तो पैसा अपना बताते रहे। बाद में थाने लाकर पूछताछ करने पर वह टूट गए। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में ही कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। यह रकम चोरी की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह जुआ खेलने की लत को पूरा करने के लिए बंद मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसआई विवेक कुमार गुप्ता, एसआई रामदास यादव, संजय कुमार, दीपक कु मार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें