फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी हॉस्पिटल में बालक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में गुरुवार को एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सासनी गेट के नौनेर गेट निवासी देवी लाल का 16 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती था। देवी लाल के अनुसार पुत्र को बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती किया था।
विज्ञापन


निमोनिया बुखार से वह पीड़ित था। गुरुवार को दिन में उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे की हालत देख डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर ऑक्सीजन निकाल दी। इसके कारण थोड़े देर बाद ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि डाक्टरों ने इलाज के दौरान भी लापरवाही बरती और हालत बिगड़ने पर हाथ खड़े कर दिए।

इधर, बच्चे की मौत से आक्रोशित हुए अन्य परिजनों ने यहां जमकर हंगामा काटा। हंगामा देख हॉस्पिटल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारी अपनी जान बचाकर यहां-वहां भाग गए।
विज्ञापन


वहीं, हंगामे की सूचनापर थाना सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को कार्रर्वाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार घटना के संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें