फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमक उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


मडराक क्षेत्र के एक गांव की युवती के ससुराल नहीं जाने पर उसके भाई ने युवती की पिटाई लगा दी। पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ का लिया। आनन-फानन में परिजनों उसे आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के कुछ लोगों ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने अकराबाद के एक युवक से उसकी शादी करवा दी। मगर, युवती शादी के बाद पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। शादी के बाद अधिकांश समय वह मायके में ही रही। पिछले कुछ दिनों से भी वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसका पति अपने परिजनों के साथ उसे लेने आया तो युवती के मायके वालों ने जबरन उसे पति के साथ जाने को कहा। युवती ने जाने से इंकार किया तो भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को कमरे में बंद करके विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। भाभी ने जब कमरे खुलवाने को आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुन पहुंचे परिजनों ने दरवाजे को तोड़ा तो युवती गंभीर हालत में कमरे के भीतर मिली। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें