फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावपूर्ण शांति के बीच मनाया त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मानिक चौक पर बुधवार रात दीपावली पूजन के बाद दो पक्षों में हुए पथराव की घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति पसरी है। इसी के बीच शुक्रवार को लोगों ने भाई दूज का त्योहार भी मनाया। मौके पर पुलिस, पीएसी और विभिन्न थानों का पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान और धर पकड़ की तरफ बढ़ रही है।

शहर के मानिक चौक इलाके की एक महिला बुधवार को दीवाली पूजन के बाद रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर मंदिर से वापस आ रही थी। तभी शीशियापाड़ा पर नशे में धुत खड़े एक युवक ने उसकी बेटी पर अश्लील कमेंट किया।
विज्ञापन


साथ ही आरोप है कि महिला का दुपट्टा खींच लिया। महिला ने जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों से लोग आ गए और जमकर पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल भी हुए। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ प्रथम, द्वितीय व तृतीय सहित पांच थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और मामला को शांत कराया था।

इसके बाद गुरुवार को पुलिस पूरे दिन मामले में तहरीर मिलने का इंतजार करती रही। तहरीर न मिलने के बाद पुलिस ने 2 नामजदों और तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्धों के घरों में दबिशें दीं। क्षेत्र के शरारती तत्वों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें