फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर महासभा का धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के बैनर तले 8 अगस्त से जारी नगला मान सिंह के बुद्ध विहार पार्क में जारी धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन पांच सिंतबर को खत्म हो गया। सीओ द्वितीय पंकज कुमार श्रीवास्तव ने धरने और आमरण अनशन की अगुवाई कर रहे सचिन माइकल डैन को गांधी प्रतिमा के समक्ष जूस पिला कर अनशन खत्म कराया।

माइकल डैन ने बताया कि पूरे देश में पिछड़ा वर्ग, एससी एसटी की मांगों को लेकर 3712 लोग आमरण अनशन पर बैठे थे। बीते दिन केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को मान लेने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


इसके बाद धरना अनशन खत्म किया जा रहा है। चार सिंतबर को धरना खत्म करना था लेकिन मडराक में बस हादसे के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसलिए पांच सितंबर को धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कौशल गौतम, भानु प्रताप सिंह, नरेश कुमार, वीपी सिंह, अरविंद कुमार, राजेश जाटव, नरेंद्र गौतम, हरेंद्र कुमार सिंह,संतोष गौतम, केपी सिंह, जितेंद्र, धर्मेंद, हरेंद्र कुमार सहित धरने से लेकर आमरण अनशन तक साथ निभाने वाले सभी साथियों का सचिन माइकल डैन ने अभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें