फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करता फिर रहा शातिर लुटेरा दबोचा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान के तहत महानगर की क्वार्सी थाना पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका साथी भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए लुटेरे से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक टैबलेट, सात मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक व एक तमंचा बरामद किया है। वह अपने साथी की मदद से लूट की वारदातें करता फिर रहा था और फिर लूटे गए सामान को बेच देता था।

इंस्पेक्टर क्वार्सी राघवेंद्र सिंह के अनुसार हाल में ही लूट व छिनैती की वारदातों पर अंकुश लगाने के एसएसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत सूचना पर शातिर लुटेरे असलम पुत्र रफीक निवासी 24 फुटा रोड खुशाली मस्जिद के पास मौलाना आजाद नगर क्वार्सी को जीवनगढ़ पुलिया धौर्रा बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी जीशान पुत्र वसील उर्फ कल्लू वहां से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने असलम के पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस के अलावा एक अपाचे मोटर साइकिल, एक सैमसंग कंपनी का लैपटॉप, सैमसंग कंपनी का टैबलेट व सात अदद मोबाइल फोन, 5,200 रुपये नकदी बरामद की।

उसने लूट की कई वारदातों को स्वीकार किया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया शातिर अपने साथियों के साथ मिलकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन, पर्स व रुपये छीन लेता था और लूटे गए सामान को अच्छी कीमत पर बेचकर सभी लुटेरे आपस में बराबर हिस्सा बांट लेते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने अकरम व उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही बरामद माल के विषय में जानकारी की जा रही है कि कहां-कहां से लूटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें