क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हावड़ा जा रही महिला की सोमवार देर शाम राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने के लिए राजधानी के लिए सिग्नल हुआ।
जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर आ रही थी। तभी उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन तो गुजर गई, लेकिन महिला के शरीर के टुकडे़ करीब 100 मीटर से अधिक दूरी तक बिखरे हुए थे।
पुलिस ने महिला के शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा किया। महिला गुलाबी रंग की सलवार-सूट पहने थी। शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।