फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने से हुई थी सराय पीतांबर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके के सराय पीतांबर में शनिवार रात को बंद मकान में मिले वेदप्रकाश (38) पुत्र हर तिरंगा के शव का रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान आए हैं।

हालांकि यह निशान मारपीट के नहीं बल्कि फर्श पर गिरने से चोट लगने के हैं। आशंका है कि युवक शराब के नशे में घर आया होगा। वह जैसे ही घर का दरवाजा बंद करके अंदर गया, नशे में होने के कारण फर्श पर गिर गया। गिरने से उसके शरीर पर चोट आई। नशे में होने के कारण वह उठ नहीं सका। इसके कारण उसकी मौत हुई है। इधर, इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक वेदप्रकाश के भाई रमेश चंद्र ने बताया कि वह छह भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदप्रकाश तीसरे नंबर का था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच हुआ है। पत्नी पुष्पा देवी बदहवाश हालत में है। रविवार शाम को वेदप्रकाश के शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें