फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण पर मचा हंगामा, बंद कराई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के जयगंज इलाके के सर्राफ से रंगदारी मांगने के मुकदमे का आरोपी इसी इलाके की गैर समुदाय की युवती को लेकर गायब हुआ था। इस युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद तो कर लिया। मगर आरोपी नहीं पकड़ा गया। इधर, युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया। इस खबर पर सुबह-सुबह जयगंज में लोगों ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि युवती का अपहरण हुआ था, जानबूझकर कार्रवाई नहीं हो रही। इस दौरान सुबह-सुबह खुलीं कुछ दुकानें बंद करा दी गईं। हालांकि बाद में पुलिस ने पहुंचकर हंगामा लोगों को समझाकर शांत कराया।
वाकया इस तरह है कि तीन दिन पहले जयगंज के सर्राफ से रंगदारी मांगने का आरोपी शहबाज निवासी ऊपरकोट जयगंज की एक हिंदू युवती को लेकर चंपत हो गया था। इस युवती को पुलिस ने रविवार को दिल्ली से बरामद किया। मगर आरोपी नहीं मिला। इस दौरान पूछताछ में युवती ने मर्जी से जाने की बात कही और परिवार ने भी युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद नारी निकेतन मथुरा भेज दिया गया। सुबह जब यह खबर इलाके में फैली तो यह लोग जयगंज में एकत्रित हो गए और सुबह-सुबह हंगामा करते हुए दुकानें बंद करा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर इंस्पेक्टर अरुणा राय व सीओ प्रथम विशाल पांडेय आदि पहुंच गए। यहां लोगों को समझाकर शांत किया गया। बताया गया कि युवती ने लिखित में बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें मर्जी से जाने की बात कही है। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। वहीं इंस्पेक्टर के अनुसार सुबह कोई दुकान खुली ही नहीं थी। इसलिए बंद कराने की बात बेजां प्रचारित की जा रही है। हां कुछ लोग एकत्रित जरूर हुए थे, जिन्हें समझाकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें