क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट की आवास विकास कॉलोनी में सोमवार शाम हुई घर के दरवाजे पर खेल रही तीन साल की मासूम संग पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, मगर वह नहीं मिला।
बताया गया है कि फैक्ट्री मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली तीन साल की बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी उसे आरोपी बातों में उलझाकर बगल के मकान में बाहरी हिस्से में बने कमरे में ले गया और उसके साथ हरकत करने लगा। इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय के अनुसार घटना के संबंध में बच्ची के पिता की ओर से आरोपी शुभम श्रीवास्तव पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।