फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इलाके की रामघाट रोड किशनपुर से सटी अवंतिका फेस टू के एचआईजी-18 में युवक के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया था।

बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहना निवासी दूध की डेयरी के सेवानिवृत्त जीएम वीरेंद्र यादव के दो बेटों में छोटा 35 वर्षीय अनुज यादव पिता द्वारा बनवाए गए अवंतिका फेस-टू स्थित मकान एचआईजी-18 में पत्नी प्रिया यादव व 9 माह के बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बतौर फार्मेसिस्ट नौकरी करता था। मगर कुछ साल पहले नौकरी छूटने के बाद वह तनाव में रहने लगा था। इसी के चलते अनुज यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। परिजनों के लिखित में आग्रह करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें