फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजारी लुटेरा मुठभेड़ में जख्मी

Thu, 02 Aug 2018 01:39 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
20 हजारी लुटेरा मुठभेड़ में जख्मी - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महानगर में लगातार हो रही झपटमारी और लूट के बाद निशाने पर आया 20 हजारी लुटेरा बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस के ऑपरेशन शूटआउट के क्रम में हुई मुठभेड़ में इस बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात अधिकारी उससे पूछताछ में लगे थे। उसका आपराधिक रिकार्ड भी निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार देर रात करीब 12 बजे मथुरा रोड बाईपास के पुराने पुल के नीचे कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिरोही, एसएसआई मो.अकरम आदि चेकिंग में लगे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक संख्या यूपी.13 एएफ 3741 पर एक युवक संदिग्ध आता दिखाई दिया। जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागा।

मगर अचानक उसकी बाइक फिसल गई और गिर गया। जब उसे पकड़ने का प्रयास हुआ तो उसने अपने पास मौजूद तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो उसके दाहिने पैर में टखने के पास गोली लग गई।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय आदि भी पहुंच गए। आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। उसके पास से बाइक के अलावा एक तमंचा व कुछ नकदी मिली है। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम अरमान गाजी पुत्र सिराजुद्दीन निवासी 555 सराय अल्लो खुर्जा कोतवाली बुलंदशहर हाल निवासी एसके लॉज भुजपुरा कोतवाली बताया है।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार कोतवाली के दही वाली गली इलाके में 17 जुलाई को एक महिला से पर्स लूटा गया था। उस घटना में इसी बाइक पर यह बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ था। इससे पहले क्वार्सी व सासनी गेट की घटनाओं में भी यह कैद हुआ था। दही वाली गली की घटना में इसका नाम पता उजागर हुआ था, तभी इस पर इनाम घोषित किया गया था। अब इससे पूछताछ में अन्य घटनाओं के विषय में भी जानकारी की जाएगी। इसके कुछ साथियों के नाम भी पुलिस के पास हैं। पूछताछ में उन लोगों के विषय में जानकारी कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें