फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग रेप कांड में जमीनी विवाद की परत भी उघाड़ रही सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मडराक क्षेत्र में दो साल पुराने गैंगरेप प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच को आई सीबीआई टीम दूसरे दिन सोमवार को भी इलाके में ही डेरा डाले रही। इस दौरान टीम के सामने जब जमीनी विवाद के तथ्य रखे गए तो उस विवाद की परत भी टीम उघाड़ने में लगी रही। सवाल यही था कि आखिर ऐसा क्या विवाद है, जिसकी वजह से मुकदमा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इलाका पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट न होने के कारण सीबीआई टीम थाना पुलिस से दूरी व गोपनीयता बनाए हुए है। यही वजह है कि एसओ दूसरे दिन भी यही बोले कि टीम के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सीबीआई लखनऊ में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक मडराक थाना क्षेत्र में 13 सितंबर 2016 को दिन दहाड़े एक घर में घुसकर कुछ दबंग लोगों ने खाना बना रही एक महिला के साथ पिस्टल की नोंक पर गैंग रेप किया था। स्थानीय थाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी और उसे भगा दिया गया था। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार के लोगों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। बाद में इस मामले में गांव के अन्नू, लोकेश व मनीष आदि पर मुकदमा तो दर्ज हुआ लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूरी होती रही। पीड़िता के पति ने इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

न्यायालय ने अगस्त में इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया था, जिसमें अब लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसी क्रम में रविवार को आई सीबीआई की जांच टीम सोमवार को भी गांव में जांच में जुटी रही। इस दौरान जब जमीनी विवाद की बात सामने आई तो उस विवाद की तह में जाने के लिए भी जांच टीम ने तथ्यों पर काम किया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह जांच टीम मंगलवार को भी रुकेगी और जांच करने के बाद यहां से वापस लौटेगी। इधर, एसओ मडराक मृदुल कुमार का कहना है कि मामले में जांच के लिए आई सीबीआई टीम ने रविवार को तो मदद मांगी थी। इसके बाद हमारी पुलिस लौट आई। फिर टीम कहां रुकी है और क्या जांच कर रही है, उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें