फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम से चोरी में एथलीट पालेंद्र साथियों सहित नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अंधेरी रात में अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में चोरी और तोड़फोड़ के प्रकरण में उपक्रीड़ाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे में राष्ट्रीय एथलीट पालेंद्र को साथियों सहित नामजद आरोपी बनाया गया है।

एक नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि वाकया गुरुवार रात का है, जब आरोपी दीवार फांदकर स्टेडियम में तोड़फोड़ कर हैंडल्स आदि सामान चोरी कर ले गए थे। इस दौरान चौकीदार के शोर पर एक आरोपी व टिर्री चालक को दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे के अनुसार घटना के संबंध में उप क्रीड़ाधिकारी अश्विनी त्यागी की तहरीर मिली है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के एथलीट पालेंद्र के अलावा खिलाड़ी गौरव, भानू को नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में मौके से पकड़े गए गौरव से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें