फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष और ताला व्यवसाई दोनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष और ताला व्यापारी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को ताला व्यवसायी ने बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष ने भी व्यापारी के खिलाफ मुकदमे के लिए तहरीर एसएसपी को भेजी है।

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य ने दी तहरीर में कहा है उनकी ताला बनाने की तीन फर्म सरकार से पेटेंट हैं। आरोपी दीपक वार्ष्णेय भी ताले बनाते हैं और उन्हाेंने उनके उत्पाद की डिजाइन चोरी कर उसकी कॉपी बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ माह पहले उनसे इस बात की शिकायत की। इस पर उन्होंने कॉपी बनाना बंद करने का भरोसा दिया। मगर फिर भी वह आगे बनाते रहे। इसी बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया था तो उधर से मुझे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब उल्टा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

इस तरह की शिकायत एसएसपी को भेजी है। इधर, इस मामले में दीपक द्वारा शुक्रवार को धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें